मैदान में उतरे सीएम धामी, खुद बल्ला थामकर किया टूर्नामेंट का आगाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खुद क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

सीएम धामी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ

सीएम धामी इस अवसर पर कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Read More

वर्तमान छवि: सीएम धामी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ

PM के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को किया जा रहा प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री धामी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की मजबूत नींव रखी गई है। इन पहलों से युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *