गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क हेली सेवा शुरू, अब मिनटों में पहुंचेंगी अस्पताल

रुद्रप्रयाग से अच्छी खबर सामने आई है। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में अब निशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया है।

गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क हेली सेवा शुरू

बता दें यह सेवा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखंड के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज इस महत्वपूर्ण सेवा के अंतर्गत रुद्रप्रयाग निवासी उदीना पत्नी महेश को हेलीकॉप्टर के माध्यम से वन चेतना पार्क, जखोली से उच्च स्तरीय चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया।

Read More

अब दूरी नहीं बनेगी बाधा: आपदा प्रबंधन अधिकारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा, सुरक्षित मातृत्व हमारा वादा” के तहत यूकाडा के अधिकारियों सहित जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से आज इस अभियान का सफल संचालन किया गया।

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी

बता दें यह हेलीकॉप्टर सेवा विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जहां सड़क संपर्क सीमित है या आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होता है। यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *