यूट्यूबर सौरव जोशी महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ, आलीशान बंगले की तस्वीरें

Uttarakhand Youtuber Sourav Joshi House Pics: उत्तराखंड के यूट्यूबर सौरव जोशी आज किसी पहचान के मौहताज नहीं है। युट्यूब से करोड़ों की कमाई करने वाले मशहूर इंडियन व्लॉगर सौरव जोशी का हाल ही में एक नया घर बनकर तैयार हुआ है।

उनका ये घर किसी महल से कम नहीं है। मॉर्डन आर्किटेक्चर, लग्जरी इंटीरियर से बने इस घऱ(Sourav Joshi House) का हर एक कोना काफी खूबसूरत है। जिसकी तस्वीरें ना सिर्फ आपको पसंद आएगी बल्कि ऐसा घर बनाने के लिए इंस्पायर भी करेगी।

Read More

youtuber sourav-joshi-house-inside-photo

हाल ही में भारत के नंबर वन व्लॉगर सौरव जोशी का घर बनकर तैयार हुआ है। नए आलीशान घर में ऊंची छत, शानदार कांच के झूमर और ओपन किचन है जो इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं। ये घर किसी भी बॉलीवुड स्टार के हाउस को मात दे सकता है।

Sourav Joshi

महल से कम नहीं उत्तराखंड के यूट्यूबर का नया घऱ Uttarakhand Youtuber Sourav Joshi House

यूट्यूबर का घर अंदर से काफी लग्जरी फील देता है। घर का आउटडोर डिजाइन काफी मॉर्डन और आलीशान है। सौरव का ये घर दो मंजिला है। इस घर को व्हाइट और ब्राउन रंग के कॉमिबिनेशन में पेंट किया गया है। घऱ के बाहर हरा-भरा गार्डन भी है। रात को ये बाहर का एरिया वार्म व्हाइट फेयरी लाइट्स से जगमगाता है।

Sourav Joshi

आलीशान बंगले की तस्वीरें Sourav Joshi House Pics

लिविंग एरिया में सफेद एल-शेप सोफे भी है। जो कि काफी बड़ा है। सोफे पर इहल्के रंग के पिलो और गोल तकिए इसे काफी स्टाइलिश बना रहे हैं।

लिविंग एरिया की टीवी वॉल बेहद खूबसुरत

youtuber sourav-joshi-house-inside-photoआलीशान बंगले की तस्वीरें

यूट्यूबर सौरव जोशी ने लिविंग एरिया में टीवी वॉल लगाई है। जो काफी आलीशान और मॉडर्न है। ऊंची दीवार के बीचों-बीच एक बड़ा सा टीवी लगाया गया है। दोनों तरफ शेल्फ और LED लाइट भी हैं। नीचे की तरफ वुडन ड्रावर और कैबिनेट हैं। जो दीवार को लग्जरी लुक देता है।

लकड़ी की सीढ़ियां

Sourav Joshi

घर में लकड़ी की सीढ़ियां है। जो कि गहरे भूरे रंग की हैं। कांच की रैलिंग है और फर्श पर सफेद टाइल्स लगाई गई है। जो इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा रहा हैं।

Sourav Joshi

छत पर मॉर्डन लाइट्स

छत पर मॉर्डन लाइटिंग लगाई गई है। साथ ही बड़े झूमर लगाए गए है। जो इसको और भी ज्यादा सुंदर बना रहे हैं। लहरदार डिजाइन वाला मॉर्डन झूमर, लटकती हुई कांच की गोल लाइट्स कमरे को क्लासी लुक दे रही हैं।

घर का ओपन मॉडर्न किचन

Sourav Joshi

सौरव जोशी के घर का किचन ओपन और मॉडर्न डिजाइन का बना हुआ है। व्हाइट कैबिनेट्स सफेद मार्बल का काम्बो इसे काफी रॉयल लुक दे रहा है।

मंदिर भी खूबसूरत

Sourav Joshi

घर का मंदिर भी देखने लायक है। दीवारों पर लकड़ी के पैनल, बीच में व्हाइट नक्काशीदार डिजाइन जिसपर ॐ’ और ‘स्वास्तिक’ बने हैं। हिडन LED लाइट्स इसे और भी सुंदर बना रही हैं।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *