नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित हो कर खाई में लटक गई। हादसे के वक्त बस में बैठी सवारियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर हुआ हादसा
नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर खेती इंटर कालेज के पास उत्तराखंड परिहवन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर में नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस नैनीताल से गोपेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वो हादसे के का शिकार हो गई।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
मिली जानकारी के मुताबिक खेती इंटर कालेज के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में लटक गई। जिस से बस में सवार सवारियों की जान हलक में आ गई। हालांकि चालक की सूझ-बूझ से बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। बड़ी मुश्किल से बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर लाया गया। इस हादसे के बाद सवारियां बहुत डर गई थीं। पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी 16 सवारियां सकुशल है और उन्हें गोपेश्वर के लिए भेज दिया गया है।






