देहरादून के डोभालवाला क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है.
स्कूल में चोरी करने वाला शातिर अरेस्ट
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्कूल के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने थाने में तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल का ताला तोड़कर लैपटॉप, UPS, हारमोनियम, सिलेंडर सहित कई सामान चुरा लिया है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. 18 अप्रैल को पुलिस ने ग्रीन वैली के पास से विवेक चंदेल पुत्र इंदर, निवासी देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूर्व में भी जेल जा चुका है आरोपी
पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि विवेक पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं वह किसी गैंग से तो नहीं जुड़ा है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






