उधमसिंह नगर पुलिस ने महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपी महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी ठगी को अंजाम दे चुके हैं.
पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
बता दें ऊधमसिंहनगर के कोतवाली खटीमा क्षेत्र से महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटने के मामले सामने आए थे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के अंतर्राज्यीय गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- चलती रोडवेज बस पर बदमाशों ने किया पथराव, डंडों से तोड़े शीशे, मचा हड़कंप
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
आरोपी ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
जानकारी के अनुसार आरोपी दो-तीन दिनों से भूखे रहने और घर जाने के लिए टिकट के पैसे न होने की बात कहकर भोली-भाली महिलाओं के साथ ठगी करते थे.
अन्य राज्यों में भी की थी ठगी
पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी इस तरह से ठगी को अंजाम दे चुके थे. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दो हजार रुपए का के ईनाम देने की घोषणा की है.





