उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान देते हुए सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है।
CM नहीं, संगठन तय करेगा चुनाव: MLA
बता दें मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या आगामी चुनाव मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लड़े जाएंगे, तो पांडे ने साफ कहा कि “हमारे यहां मुख्यमंत्री प्रमुख नहीं होता, संगठन प्रमुख होता है। चुनाव संगठन के निर्देश पर ही लड़े जाते हैं और आगे भी संगठन जो तय करेगा, उसी आधार पर चुनाव होंगे।”
2027 को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
उधम सिंह नगर की 9 सीटों पर कांग्रेस की जीत के दावे पर पांडे ने पलटवार करते हुए कहा कि “हर पार्टी का नेता यही कहता है कि उनकी पार्टी जीतेगी, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना चुकी है। 2027 में कौन बाजी मारेगा, यह आने वाला समय बताएगा।”
Also Read
- पुलिस की दबिश में बुजुर्ग महिला की मौत, SSP ने किया 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर
- पुलिस की छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया कोतवाली के बाहर प्रदर्शन
- उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरूनी बवाल: ठुकराल की एंट्री के बाद इस नेता ने दिया अपने पद से इस्तीफा
- स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
- शराब के नशे में कैसिनो से लौट रहा था BJP नेता का बेटा, राह चलते शख्स को रौंदा, मौत
ठुकराल पर भी दिया सीधा जवाब
वहीं जब पांडे से पूछा गया कि कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल गदरपुर सीट भी जीतने का दावा कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “वो ऐसा कहेंगे ही, ये स्वाभाविक है। बता दें राजकुमार ठुकराल ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है।





