टिहरी से युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वहीं युवती ने मुख्य आरोपी के दो दोस्तों पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है. जिनमें से एक बीजेपी नेता बताया जा रहा है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि सबूत मिटाने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास
मामला छह मार्च का है. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तीन दिन पहले मामले की तहरीर दी है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि छह मार्च की शाम सुभाष पंवार नाम का युवक उसके घर पहुंचा. आरोपी ने उसके दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.
पीड़िता पर किया जानलेवा हमला
पीड़िता के विरोध करने पर सुभाष ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया. हमले में उसके सिर पर 12 टांके आए हैं. चिकित्सकों ने युवती की हालत को गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी. पीड़िता ने भाजपा नेता परमबीर पंवार और बुद्धि पंवार पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभाष पंवार को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि दो अन्य फरार चल रहे हैं. मामले को लेकर एसएसपी आयुष अग्रवाल का कहना है कि पीड़िता ने मामले की तहरीर दी थी. जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. सुभाष को घनसाली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.






