बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ : भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है, जिसके तहत प्रभावित होने वाले स्थानीय व्यापारियों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कर दी गई है। मास्टर प्लान के सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण कार्य की जद में आ रहे साकेत चौराहा से बद्रीनाथ पुल तक की कुल 16 दुकानों को हटाया जा रहा है। इन प्रभावित व्यापारियों के व्यवसाय को सुचारू रखने के लिए प्रशासन द्वारा नगर पंचायत और लोनिवि (PWD) कार्यालय के समीप 16 नई आधुनिक दुकानों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
ज्योतिर्मठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है, इसीलिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व ही इन दुकानों को तैयार कर व्यापारियों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई दुकानों को बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है ताकि यात्रा काल के दौरान व्यापारियों के कारोबार पर कोई विपरीत असर न पड़े। एसडीएम ने यह भी कहा कि मास्टर प्लान के क्रियान्वयन में स्थानीय हक्क-हकूकधारियों, पंडा समाज और व्यापारियों की भावनाओं व सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
Also Read
- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
- सुर संध्या सांस्कृतिक सम्मान समारोह : विवेक नौटियाल और अमित खरे की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- चारधाम यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
- शिवांगी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न
- नंदानगर महाविद्यालय में मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाया रचनात्मक हुनर






