नंदानगर महाविद्यालय में मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाया रचनात्मक हुनर

नंदानगर : जनपद चमोली स्थित शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में शनिवार को हिंदी एवं शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से विभागीय परिषद के तहत मेहंदी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग का विषय ब्लड डोनेशन और नशा मुक्त भारत रखा गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता के विभिन्न पहलुओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Read More

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा के निर्देशन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दीपक कुमार, डॉ. दीपा, डॉ. आशु रॉलेट, योगा ट्रेनर नीलम, प्रतिभा कठैत तथा भरत सिंह बिष्ट का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *