बिट्टू कर्नाटक ने गिनाई धामी सरकार की उपलब्धियां, बोले विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तराखंड

धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर अल्मोड़ा के पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कर्णाटक ने कहा कि सरकार ने रोजगार,स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

युवाओं को दी सरकार नौकरी

बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वहीं स्वरोजगार योजनाओं के तहत भी बड़ी संख्या में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और स्टार्टअप नीति के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया गया है। नए अस्पतालों का निर्माण,मेडिकल कॉलेजों का विस्तार और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वहीं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Read More

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने किए महत्वपूर्ण सुधार

शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। कर्नाटक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, बेहतर आधारभूत ढांचा और शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा स्तर में सुधार हुआ है। साथ ही उच्च शिक्षा संस्थानों को भी सशक्त बनाया गया है। सड़कों के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हजारों किलोमीटर सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया गया है, जिससे गांव-गांव तक कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। ऑल वेदर रोड परियोजना सहित कई बड़ी योजनाओं ने प्रदेश के विकास को गति दी है।

लखपति दीदी योजना पर की सरकार की सराहना

कर्नाटक ने लखपति दीदी योजना को प्रदेश की महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली योजना बताते हुए सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा ये योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का अभियान है। जो ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक क्रांति लेकर आई है। आज प्रदेश की हजारों महिलाएं इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने का काम अभूतपूर्व तरीके से हुआ है। आज महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं। लखपति दीदी योजना ने गांव-गांव में नई ऊर्जा का संचार किया है। सरकार ने महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार उपलब्ध कराया।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *