दो शादियों के चलते विवादों में घिरे भाजपा विधायक सुरेश राठौर को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बता दें बीते दिनों पहले पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था. संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
सुरेश राठौर को किया पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
भाजपा ने पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था. जिसमें राठौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था.

दो शादियों के चलते सुर्खियों में आए थे राठौर
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गलत आचरण करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है. ऐसे में पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बता दें कि दूसरी शादी के चलते सुरेश राठौड़ सुर्खियों में आए थे. जिसका पार्टी ने संज्ञान लेकर ये एक्शन लिया है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






