बेटी की शादी में अनंत सिंह का अलग अंदाज, ड्राइवर पर भड़के ‘छोटे सरकार’; वीडियो ने खींचा ध्यान

मोकामा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह खुली गाड़ी में सवार होकर गमछा लहराते नजर आते हैं, तभी अचानक चालक पर नाराज होते दिखाई देते हैं।

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी बेटी की शादी के दौरान का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में अनंत सिंह अपने ड्राइवर पर नाराजगी जताते और कथित तौर पर पैर से मारते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी के समारोह का बताया जा रहा है। शादी के दौरान अनंत सिंह खुली गाड़ी में बैठकर लोगों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान वह हाथ में गमछा लेकर उसे लहराते हुए लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनका रुख गाड़ी चला रहे ड्राइवर की तरफ हो जाता है। वीडियो में वह चालक की ओर पैर उठाते और उसे डांटते दिखाई देते हैं। इस दृश्य के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अभी साफ नहीं हुई नाराजगी की वजह

वायरल वीडियो में अनंत सिंह को चालक पर गुस्सा करते देखा जा सकता है, लेकिन आखिर किस बात पर वह नाराज हुए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस घटना में ड्राइवर को कोई चोट आई या नहीं। फिलहाल वीडियो के आधार पर घटना की पूरी वजह बताना संभव नहीं है।

Read More

25 नवंबर को धूमधाम से हुई बेटी की शादी

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को बिहटा के कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ हुई थी। समारोह में भव्य सजावट, शानदार भोज और घुड़दौड़ का आयोजन किया गया था। शादी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल हुई थीं।

शादी के वीडियो के बीच नई चर्चा

शिवांगी सिंह की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। शादी की भव्यता के बीच अब अनंत सिंह का यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

source link:_https://www.republicsandesh.com/2026/11/anant-singhs-unique-style-at-his-daughters-wedding-chhote-sarkar-lashes-out-at-his-driver-video-draws-attention/

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *