हल्द्वानी में बीते शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज गेट के बाहर पत्रकार के साथ मारपीट मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मारपीट के आरोप में कॉलेज के छात्रों पर लगाए गए मुक़दमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज छात्रों ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया.
कॉलेज गेट के बाहर पत्रकार से मारपीट
घटना शनिवार की है. जानकारी के अनुसार एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने पहले परिवर्तन कामी छात्र संगठन के साथ मारपीट की. बताया जा रहा है परिवर्तन कामी छात्र संगठन से जुड़े छात्र शहीद भगत सिंह का कार्यक्रम कर रहे थे. इस बीच एबीबीपी से जुड़े छात्रों ने उनके साथ मारपीट कर दी. इस दौरान एक अखबार का पत्रकार उनकी वीडियो बनाने लगा. जिस पर छात्रों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल और चस्मा ले लिया.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
छात्रों ने किया हाईवे जाम
आरोप है की छात्रों ने पत्रकार का मोबाइल तोड़ दिया. पत्रकार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपी छात्रों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. इससे गुस्साए छात्रों ने रविवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कोतवाली में प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे तक जाम कर दिया. यहां करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. जिससे लोगों को आवगमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.






