cbse results 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. सीबीएसई कक्षा 12 के नतीजे 88.39% छात्र बोर्ड परीक्षा में पास हुए. बता दें पिछले साल से पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि हुई. लड़कियों ने लड़कों से 5.94% से ज़्यादा अंकों से बाजी मारी है.
13वें स्थान पर है देहरादून रीजन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीजनवाइज रैंकिंग जारी कर दी है. जिसमें देहरादून रीजन ने 13वां स्थान हासिल किया है. बता दें देहरादून का रिजल्ट 83.45 प्रतिशत रहा. जबकि आंध्र प्रदेश राज्य का विजयवाड़ा रीजन 99.60 प्रतिशत के साथ टॉप पर है. जबकि केरला का थिरुवनंतपुरम रीजन 99.32 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा.
CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट कैसे देखें? How to check CBSE 12th result
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर https://cbseresults.nic.in खोलें.
- होमपेज पर “CBSE 12th Result 2024” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID आदि भरें.
- Submit’ पर क्लिक करते ही आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिज़ल्ट का प्रिंटआउट निकालें या PDF सेव कर लें.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला






