पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को एक बार फिर से कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. आज भी चैम्पियन को जमानत नहीं मिली. जिसके बाद से उनके समर्थकों में नाराजगी है.
चैम्पियन को नहीं मिली राहत
कुंवर प्रणव चैम्पियन की होली इस बार जेल में ही मनेगी. कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान उनकी न्यायिक हिरासत को 18 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है. जानकारी के मुताबिक प्रणव सिंह चैम्पियन की आज सुनवायी होनी थी. किन्तु उन्हें आज भी कोर्ट से चैम्पियन को राहत नहीं मिली.
27 जनवरी को चैम्पियन को भेजा था जेल
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह 27 जनवरी को जेल भेजे गए थे. हालांकि बाद में उन पर लगी जानलेवा हमले की धारा को हटाकर गैर इरादतन हत्या का प्रयास में तब्दील कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी उनको जमानत नहीं मिली है. फिलहाल कोर्ट ने 18 मार्च तक उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है.
Also Read
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?






