सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरियाणा दौरे पर हैं। धारूहेड़ा, रेवाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए कालीखोली हेलीपैड, भिवाड़ी पहुंचने पर सीएम धामी का भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
हरियाणा में सीएम धामी ने किया प्रचार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेवाड़ी, हरियाणा में प्रचार किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की। सीएम ने जनता से उनके पक्ष में मतदान कर हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
जनता एक बार फिर खिलाने जा रही कमल
सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में विकास और सुशासन का मॉडल दिया है। जबकि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों, कुशासन ने सदैव हरियाणा को घोटालों और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में हरियाणा की जनता एक बार फिर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए सुशासन का कमल खिलाने जा रही है।






