मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर रुद्रप्रयाग के घोलतीर में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। सीएम धामी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।
राज्य सरकार करेगी हर संभव मदद
मुख्यमंत्री धामी ने घायलों एवं उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हादसे में आठ लोग हुए थे घायल
आपको बता दें कि घोलतीर में हुए बस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए थे। इनमें से चार यात्रियों का इलाज रुद्रप्रयाग में चल रहा है जबकि चार घायलों को एम्स में एडमिट कराया गया है। एम्स में एडमिट घायलों में बस का चालक भी है।
Also Read
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
चार की मौत, आठ लापता
वहीं इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग अब भी लापता हैं। यात्रियों की बस अलकनंदा नदी में समा गई थी। अलकनंदा नदी इस समय उफान पर है और ऐसे में राहत कार्यों में खासी मुश्किलें आ रही हैं।






