केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। हाल ही में कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें केदारनाथ उपचुानवों के लिए दो लोगों को जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन तीन दिन बाद ही कांग्रेस ने फिर से नई लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें गणेश गोदियाल समेत चार लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस ने फिर जारी की नए पर्यवेक्षकों की लिस्ट
केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 अक्टूबर को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। लेकिन तीन दिन बाद ही कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें चार पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बता दें कि पहले जारी की गई लिस्ट में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती को पर्यवेक्षक बनाया गया था। लेकिन नई लिस्ट में गणेश गोदियाल, लखपत बुटोला, वीरेंद्र जाती के साथ ही उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
तीन दिन में ही बदल लिया फैसला
कांग्रेस द्वारा तीन दिन में ही पर्यवेक्षकों की दूसरी लिस्ट जारी होने से अब राजनीति गलियारों में हलचल होने लगी है। इसको लेकर अब चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि पहली लिस्ट में सिर्फ दो लोगों के नाम की घोषणा की गई थी। लेकिन अब दो लोगों का नाम और इसमें जोड़ा गया है। जिसके बाद कांग्रेस में कलह और गुटबाजी की चर्चाएं एक बार फिर से होने लगी हैं।







