कांग्रेस नेता के भाई की हत्या: फावड़ा और दरांती से हमला कर उतारा मौत के घाट, मची सनसनी

चंपावत में कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की भाई की बीते शनिवार को नृशंस हत्या कर दी गयी है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल के भाई की हत्या

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के चचेरे भाई अंबादत्त खर्कवाल ( 83) की उनके ही गांव में नृशंस हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है हमलावर में फावड़ा और दरांती जैसे धारदार उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। है। हत्या की वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Read More

मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी

बताया जा रहा है अंबादत्त खर्कवाल अपने घर के आंगन में थे। इसी दौरान सुभाष खर्कवाल (38) हथियार लेकर उनके घर पहुंचा और अचानक उनपर हमला कर दिया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी ही। बताया जा रहा है सुभाष मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

कुछ ही दिन पहले टनकपुर से अपने पैतृक गांव लौटे था मृतक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अंबादत्त खर्कवाल कुछ ही समय पहले टनकपुर से अपने पैतृक गांव लौटे थे। वे कभी अपने छोटे बेटे संजय के साथ गांव में रहते थे, तो कभी बड़े बेटे सुरेश के साथ टनकपुर में। घटना के वक्त संजय घर पर मौजूद नहीं था, जबकि सुरेश टनकपुर में नौकरी पर था।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली प्रभारी बच्ची सिंह बिष्ट ने पुष्टि की है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और मृतक के परिजन सदमे में हैं।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *