देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक खौफनाक सड़क हादसे ने छह युवाओं की जान ले ली। यह हादसा कैंट क्षेत्र के ओएनजीसी चौक के पास देर रात हुआ। एक तेज रफ्तार इनोवा कार पहले कंटेनर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, इनोवा कार किशननगर चौक से ओएनजीसी चौक की ओर जा रही थी। ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार कार कंटेनर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का बोनट कंटेनर में फंस गया। इसके बाद, कार करीब 100 मीटर तक गलत दिशा में जाकर एक पेड़ से टकराई।
मृतकों की पहचान और स्थिति
हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कुछ शव इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- गुनीत (19 वर्ष), निवासी जीएमएस रोड
- कुणाल (23 वर्ष), वर्तमान निवासी राजेंद्र नगर, मूल निवासी चंबा, हिमाचल प्रदेश
- नव्या गोयल (23 वर्ष), निवासी तिलक रोड
- अतुल अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी कालिदास रोड
- कामाक्षा (20 वर्ष), निवासी कांवली रोड
- ऋषव जैन, निवासी राजपुर रोड
हादसे में घायल सिधेश अग्रवाल (25 वर्ष) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित ड्राइविंग हादसे का मुख्य कारण हो सकती है।
यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार के खतरों की चेतावनी देता है।






