नई दिल्ली। उत्तराखंड का पारंपरिक लोक पर्व इगास इस बार राष्ट्रीय राजधानी में भव्यता के साथ मनाया गया। भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत देश की विशिष्ट हस्तियां शामिल हुईं।
इगास पर्व पर दिखा उत्तराखंडी संस्कृति का रंग
हर वर्ष की तरह इस बार भी गढ़वाल संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद अनिल बलूनी ने इगास पर्व को खास तरीके से मनाया। उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोक गीतों की झलक देखने को मिली।
पीएम मोदी और अन्य प्रमुख हस्तियों ने बढ़ाई शोभा
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उपस्थिति से इसे और भी खास बना दिया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, स्वामी अवधेशानंद, योगगुरु बाबा रामदेव, बाबा बागेश्वर धाम, स्वामी चिदानंद मुनि महाराज और गीतकार प्रसून जोशी जैसे प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।
Also Read
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- बॉबी पंवार के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया ख़ारिज, वीडियो को बताया फर्जी
- राघव चड्ढा को बड़ा झटका!, AAP ने राज्यसभा में छीना उनका पद
- गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम, कुछ ही महीनों में तगड़ी बढ़ोतरी
उत्तराखंड मूल के अधिकारी भी हुए शामिल
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड मूल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए, जो राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने के महत्व को दर्शाता है।
परंपरा और गौरव का अनूठा संगम
उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के माध्यम से न केवल सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया गया, बल्कि यह आयोजन लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने की प्रेरणा भी देता है। अनिल बलूनी का यह प्रयास राज्य की संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है।






