देहरादून से बुरी खबर सामने आ रही है। अपने 27 साल के बेटे को घर में छोड़कर गांव गए परिजनों के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई जब वो पांच दिन बाद गांव से घर लौटे।
घर में बेटे को छोड़कर गांव गए थे परिजन
घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के विद्या विहार फेज-2 की है। जानकारी के अनुसार दंपति अपने बेटे आकाश (27) को घर पर ही छोड़कर अपने गांव टिहरी गए थे। रविवार को गांव से आकाश की मां ने बेटे से फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो आकाश का फ़ोन बंद आया। काफी देर बाद भी फ़ोन नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी।
कमरे में बेटे को मृत देख उड़े होश
चिंतित परिजन गांव से देहरादून के लिए रवाना हो गए। देर रात जब दंपति घर लौटा, तो आकाश का कमरा अंदर से बंद था। बार-बार दरवाज़ा खटखटाने पर भी जब बेटे की तरफ़ से कोई जवाब नहीं मिला, तो घर वालों ने खिड़की से अंदर झांका। अंदर का नज़ारा देखते ही, उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
पांच दिन पुराना बताया जा रहा शव
आकाश बेड के पास पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ कर युवक का शव कब्जे में लिया। मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रमेंद्र शाह ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।






