फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रहने वाली तीन विदेशी महिलाओं को पुलिस ने अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है महिलाओं ने भारत में रह रहे अपने परिचितों के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार किये थे।
फर्जी दस्तावेजों के साथ देहरादून में रह रही थी विदेशी महिलाएं
देहरादून पुलिस ने एलआईयू की संयुक्त टीम के साथ मिलकर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है एक महिला किर्गिस्तान और 2 महिलाएं उज्बेकिस्तान की थी ।
वीजा खत्म होने के बाद भी अपने देश नहीं लौटी महिला
पुलिस के अनुसार, गिरफ़्तार की गई विदेशी महिलाओं में से एक पहले एक साल के वीज़ा पर भारत आई थी। वीज़ा की अवधि खत्म होने के बाद महिला अपने देश लौटने के बजाय, वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी। इसके अलावा दो अन्य गिरफ्तार हुई विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते से भारत आई थी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
एक महिला को बिहार पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
पुलिस ने बताया तीनों महिलाओं ने भारत में रह रहे अपने परिचितों के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए थे। गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पूर्व में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी महिला अपने देश न जाकर उत्तराखंड में अवैध रूप से रहने लगी थी।






