देहरादून: सहस्रधारा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। शुक्रवार रात करीब 10 बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तसलीम (पुत्र खुर्शीद) निवासी नागल हटनाला, सहस्रधारा रोड के रूप में हुई है।
रक्तरंजित सड़क और चीखते लोग
हादसे के बाद तसलीम लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान देहरादून
- सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
युवक सचिव का वाहन चालक था
मृतक तसलीम पेशे से सचिव का वाहन चालक था। हादसे की खबर से उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।






