गैरसैंण में ड्यूटी कर रहे जवानों के बीच पहुंचे DGP, सुनी समस्याएं

विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है। गैरसैंण में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए डीजीपी दीपम सेठ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। साथ ही उनसे चुनौतियां का भी फीडबैक लिया

गैरसैंण में ड्यूटी कर रहे जवानों के बीच पहुंचे DGP

डीजीपी ने कहा कि भराड़ीसैंण की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन जैसी स्थितियों के कारण सुरक्षा व्यवस्था और अधिक संवेदनशील हो जाती है। इसके बावजूद यहां तैनात पुलिसकर्मी पूरी तत्परता, अनुशासन और प्रशिक्षण के साथ हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं, जो सराहनीय है।

Read More

डीजीपी ने कहा जब भी भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित होता है, तब प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुलिस बल यहां ड्यूटी के लिए आता है ऐसे अवसर पुलिस मुख्यालय के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इससे पुलिसकर्मियों से वन-टू-वन संवाद कर उनके रहने, खाने-पीने की सुविधाओं, ड्यूटी की व्यवस्थाओं तथा व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में सीधे जानकारी मिलती है।

पुलिसकर्मियों से लिया फीडबैक

डीजीपी ने जवानों से ड्यूटी, रहने-खाने की व्यवस्था और फील्ड डिप्लॉयमेंट को लेकर महत्वपूर्ण फीडबैक लिया गया। डीजीपी ने कहा कि यह एक बेहतर अवसर है जब ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों से सीधे सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, जिससे भविष्य की कार्य योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

समस्याओं का होगा पुलिस मुख्यालय स्तर पर निस्तारण: DGP

डीजीपी ने कहा कि कई बार पुलिसकर्मियों की निजी, पारिवारिक या पोस्टिंग से जुड़ी समस्याएं पुलिस मुख्यालय तक नहीं पहुंच पातीं, लेकिन इस प्रकार के प्रत्यक्ष संवाद से उन मुद्दों को समझने और समाधान की दिशा में कदम उठाने का अवसर मिलता है। संवाद के दौरान जवानों ने अपनी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी और पोस्टिंग से संबंधित समस्याओं को डीजीपी के सामने रखा। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *