केदारनाथ धाम यात्रा से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त!, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा शुरू ही होने वाली है। ऐसे में केदारनाथ धाम(Kedarnath Yatra) यात्रा को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा से पहले सड़कें गड्ढामुक्त करने का काम चल रहा है। इसी बीच जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 3.5 किलोमीटर लंबा ये बाईपास जवाड़ी से रुद्रप्रयाग टनल तक जाता है। जो यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

केदारनाथ यात्रा से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त!

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बीते मानसून सीजन में इस बाईपास मार्ग भारी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे अब संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग को पूरी तरह से सुचारु किया जाए। ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Read More

डीएम विशाल मिश्रा ने बाईपास मार्ग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा में प्रयुक्त सभी सड़क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। इसी क्रम में जवाड़ी बाईपास के कुछ हिस्से के मरम्मत कार्य के लिए पूर्व में आरबीएनएल को निर्देश दिए गए थे। हालांकि यात्रा प्रारंभ होने में कम समय बचने के कारण अब ये कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा कराया जाएगा। जिससे कार्य में तेजी लाई जा सके।

डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने जानकारी दी कि मार्ग पर क्रैश बैरियर्स, पैराफिट वॉल्स और रिटेनिंग वॉल्स का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त बनाया जाए। साथ ही आवश्यक पैचवर्क और मरम्मत कार्य 5 से 10 अप्रैल के मध्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने ये भी बताया कि उच्च स्तर के अधिकारियों द्वारा भी शीघ्र ही इस बाईपास का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *