दो सगे भाईयो से शादी करने वाली हिमाचल की सुनीता हुई प्रेग्नेट, कहा, ‘हम तीन से चार हो गए.

Himachal Joridar Shaadi Do Dulhon Wali Dulhan Pregnant: बीते साल सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटौरने वाली हिमाचल की अनोखी शादी एक बार फिर चर्चाओं में है। हिमाचल की जिस दुल्हन ने दो सगे भाईयों के साथ शादी रचाई थी वो अब मां बनने वाली है। जल्द ही उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है। इस बात की जानकारी खुद कपल ने दी। उन्होंने कहा कि ‘हम जो हैं, ‘तीन से चार बहुत जल्द होने वाले हैं।’

दो सगे भाईयो से शादी करने वाली हिमाचल की सुनीता हुई प्रेग्नेट Himachal Joridar Shaadi Do Dulhon Wali Dulhan Pregnant

दरअसल बीते साल हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में जोरीदार प्रथा के तहत सुनीता ने दो सगे भाईयों के साथ शादी की थी। इस शादी ने पूरे देशभर में ध्यान खींचा था। इस परंपरा में लड़की एक ही परिवार के दो या उससे अधिक भाईयों के साथ विवाह करती हैं। समय के साथ कहीं विलुप्त हो गई इस परंपरा को सुनीता चौहान ने दो भाईयों प्रदीप नेगी और कपिल नेगी के साथ सात फेरे लेकर फिर से जगाया था। सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Read More

Do Dulhon Wali Dulhan Pregnant

कहा, ‘हम तीन से चार हो गए…’

देखते ही देखते ये परिवार रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया था। अब इस शादी के करीब एक साल बाद इस रिश्ते में एक नन्हें मेहमान की एंट्री होने जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रदीप नेगी और सुनीता ने ऐलान किया कि वो अब तीन से चार होने वाले है। उन्होंने बताया कि सुनीता प्रेग्नेंट है और जल्द ही एक नन्हा मेहमान घर में आने वाला है।

Do Dulhon Wali Dulhan Pregnant

सिरमौरी जोड़ीदार भाई’ से शेयर की वीडियो

वीडियो में प्रदीप नेगी ने बताया कि शुरुआती महीनों में तीनों एक साथ रहे। हालांकि नौकरी के लिए छोटा भाई कपिल विदेश चला गया। फिलहाल वो एक रेस्तरां में काम कर रहा हैं। तो वहीं सुनीता और प्रदीप हिमाचल में हैं। आपको बता दें कि प्रदीप की जल शक्ति विभाग में सरकारी नौकरी है। आईटीआई कर चुकीं सुनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सिरमौरी जोड़ीदार भाई’ नाम से उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां वो अपने वीडियोज शेयर करते हैं।

क्या है ये जोरीदार प्रथा ?

बता दें कि हिमाचल प्रदेस के कुछ इलाकों में खासकर सिरमौर के आसपास एक पारंपरिक विवाह की प्रथा है। जिसमें एक ही परिवार के लड़के एक ही महिला से शादी करते हैं। सामूहिक रूप से महिला को पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं। आसान भाषा में इसे एक पत्नी, कई पति की परंपरा भी कहा जाता है। जोरीदार प्रथा का मुख्य कारण पहले के समय में जमीन और संपत्ति का बंटवारा रोकना माना जाता है। जमीन छोटे-छोटे हिस्सें ना हो इसलिए परिवार एक ही बहू लाते थे।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *