राजधानी देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 100 से भी अधिक लोग बीमार हो गए. स्थिति बिगड़ने के बाद सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. देहरादून पुलिस ने छह स्टोर्स का जिक्र कर वहां से खरीदे गए कुट्टू का आटा न खाने की अपील की है.
कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार
बता दें नवरात्री पर उपवास करने वाले लोग बड़ी संख्या में कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं. हाल ही में इसका सेवन करने से 100 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई. सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों का हाल जाना. साथ ही सीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए. जांच में सामने आया कि विकासनगर में स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान नाम के व्यापारी ने यह आटा की आपूर्ति पटेलनगर, विकासनगर और कोतवाली क्षेत्र के कई स्टोर्स और गोदामों में की थी.
देहरादून पुलिस ने जारी की चेतावनी
बता दें इन स्टोर्स में अग्रवाल ट्रेड स्टोर (दीपनगर), लक्ष्मी स्टोर (बंजारावाला), संजय स्टोर (करनपुर), शर्मा स्टोर (रायपुर), अग्रवाल ट्रेडर्स (केदारपुरम एमडीडीए कॉलोनी) और कोहली ट्रेडर्स (दर्शनी गेट) शामिल हैं. पुलिस ने इन स्टोर्स में छापेमारी कर कुट्टू के आते को जब्त कर दिया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने पटेलनगर, विकासनगर या कोतवाली क्षेत्र के किसी भी स्टोर से कुट्टू का आटा खरीदा है तो वह इसका उपयोग न करें.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता का आरोप, उपनल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- देहरादून में दशहरा महोत्सव में पहुंचे CM धामी, श्रीराम के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा






