टिहरी से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
हादसा सोमवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कार डोबरा चांटी मार्ग पर बगबाटा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि वाहन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है तीनों मृतक शिक्षक थे जो ऋषिकेश से टिहरी जा रहे थे.
मृतकों का विवरण
विजय प्रकाश जगूड़ी (36) पुत्र सुरेंद्र दत्त जगूड़ी निवासी ऋषिकेश
सोनू कुमार (36) पुत्र हरी राम निवासी हरिद्वार उम्र वर्ष
महिला (अज्ञात)
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






