फैशन और फोटोग्राफी की दुनिया में देहरादून का नाम रोशन करते हुए, मोहित गोयल फोटोग्राफी के संस्थापक मोहित गोयल को ‘मिलेनियम ब्रिलियंस बेस्ट फैशन फोटोग्राफर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. दिल्ली में आयोजित इस भव्य अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी.
दून के मोहित को मिला मिलेनियम ब्रिलियंस बेस्ट फैशन फोटोग्राफर अवॉर्ड
समारोह में फैशन, रियल एस्टेट, सोशल इंफ्लुएंसर, मीडिया, कोरियोग्राफर्स जैसे विविध क्षेत्रों के प्रतिभागियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ट्रॉफियां प्रदान की गई. मोहित गोयल को यह सम्मान उनकी फोटोग्राफी की कला और सालों की मेहनत के लिए मिला है.
23 वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं मोहित
मोहित पिछले 23 वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्हें फैशन, लाइफस्टाइल, लैंडस्केप तथा वीवीआईपी इवेंट फोटोग्राफी में गहरी विशेषज्ञता प्राप्त है. उनका स्टूडियो “गोयल स्टूडियोज़”, जो सन 1932 में स्थापित हुआ था, देहरादून के राजपुर रोड पर, सेंट जोसफ स्कूल के पास स्थित है. यह स्टूडियो दून का सबसे पुराना स्टूडियो है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






