चंपावत जिला मुख्यालय में आज कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली. इस रैली में सैंकड़ों कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली
रैली का आयोजन एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता की अध्यक्षता में किया गया था. ये रैली चंपावत रोडवेज स्टेशन से शुरू होकर जीआईसी चौक और मुख्य बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
PM और CM को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम के माध्यम से पीएममोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा. कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.






