सर्वे चौक के पास परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार संघ के युवाओं को 19 घंटे से अधिक हो चुके हैं. युवकों का कहना है कि वे तब तक नीचे नहीं उतरेंगे जब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी से उनकी वार्ता नहीं होती.
19 घंटे बीत जाने के बाद भी पानी की टंकी पर चढ़े हैं बेरोजगार युवा
बता दें अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन सरकार और शासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया. जिसके बाद दो युवा आक्रोशित होकर गुरुवार शाम को पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए. पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक वे टंकी से नहीं उतरे.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
ये है बेरोजगार संघ की मांगें
- पुलिस कांस्टेबल और वन आरक्षी भर्ती परीक्षा में बढ़ाई जाए उम्र सीमा
- प्रतीक्षा सूची जारी करने के साथ ही समय पर सभी परीक्षाएं पूरी हो






