प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ्य चल रहे थे। हल्द्वानी के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल का निधन

विख्यात लोकगीत गायकों में सुमार और अपनी जादुई गायन प्रतिभा से जनमानस का दिल जीतने वाले दीवान कनवाल का निधन हो गया है। कनवाल ने 65 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा पिछले लंबे समय से वे अस्वस्थ्य चल रहे थे। हल्द्वानी के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। ऑपरेशन के बाद कुछ दिन पहले ही वह अपने घर लौटे थे।

Read More

सीएम धामी ने जताया दीवान कनवाल के निधन पर दुख

दीवान कनवाल ने बुधवार सुबह अपने आवास में अंतिम सांस ली। कनवाल के निधन से अल्मोड़ा समेत प्रदेशभर में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम धामी ने कहा ‘कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लोक कला और सांस्कृतिक जगत को हुई अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीवान कनवाल का निधन उत्तराखंड की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *