पौड़ी में गुलदार का आतंक: एक व्यक्ति को बनाया निवाला, दहशत का माहौल

पौड़ी में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते मंगलवार को घुड़दौड़ी क्षेत्र के पास जामला गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

पौड़ी में गुलदार का हमला

घटना मंगलवार शाम की है। घुड़दौड़ी क्षेत्र के पास जामला गांव में गुलदार ने 48 वर्षीय प्रकाश लाल पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार ने घात लगाकर अचानक शख्स पर हमला किया, जिससे व्यक्ति को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Read More

पहाड़ के कई इलाकों में बढ़ रहा गुलदार का खतरा

बता दें पिछले कुछ समय से इलाके में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ के कई इलाकों में गुलदार का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ग्रामीणों ने वन विभाग से की गुलदार को पकड़ने की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है, ताकि लोगों में फैली दहशत कम हो सके। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर व्याप्त है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *