हरिद्वार के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की. बता दें कंपनी द्वारा बनाये जा रहे देसी घी में मिलावट की शिकायत को लेकर टीम ने ये छापेमारी की है.
भगवानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अधिकारियों ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भोले बाबा ऑरगेनिक प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की. जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम फैक्ट्री पहुंची तो वहां किसी तरह का कोई भी उत्पाद नहीं मिला. केवल खाली रैपर और डब्बे पाए गए.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन
भोले बाबा ऑरगेनिक प्राइवेट लिमिटेड को भेजा नोटिस
कंपनी के वर्करों ने बताया कि पिछले एक महीने से कंपनी में कोई उत्पादन नहीं हो रहा है. इस स्थिति को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कंपनी को नोटिस जारी किया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कंपनी द्वारा बनाए जा रहे देसी घी में मिलावट की जा रही है. जिसके बाद उनकी टीम द्वारा ये छापेमारी की गयी है.






