टिहरी के ग्राम पंचयात पूर्वाल में बीते रविवार को आंगन में खेल रहे तीन साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया था. घटना के बाद वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश दे दिए हैं.
वन विभाग ने दिए गुलदार को मारने के आदेश
बता दें ग्राम पंचयात पूर्वाल में राज (3) अपने भाई-बहनों के साथ घर के बाहर आंगन में खेल रहा था. खेलते हुए मासूम घर के पीछे चला गया. यहां पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर उसे अपने साथ ले गया. मासूम का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ.
Also Read
- डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
- देवप्रयाग में चढ़ा सियासी पारा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
- घनसाली में भी गैस संकट, 4 दिन बाद आई गाड़ी, सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़
- टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
- लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
परिजनों में पसरा मातम
घटना के बाद से राज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वन विभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार को मारने के आदेश मिल गए हैं. जिसके बाद गांव में दो शिकारियों को तैनात किया गया है. बता दें घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.






