देहरादून। चमोली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी सत्ताधारी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष बताया जा रहा है।
पुलिस के हवाले से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राहुल सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी बांसवाडा पोस्ट सेरा थाना नन्दानगर घाट ने थाने में तहरीर दी कि प्रीतम सिंह नेगी पुत्र धन सिंह नेगी निवासी ग्राम सिमली थाना कर्णप्रयाग व मुकेश सती पुत्र अमलानन्द सती निवासी ग्राम कुन्तरी थाना नन्दानगर घाट ने उनकी पत्नी को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 7,35000/- की धनराशि हडप कर उसकी पत्नी के व्हाटसएप पर फर्जी फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा।
इस तहरीर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 22 सितम्बर को आरोपी प्रीतम सिंह नेगी को सिमली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले में मुकेश सती के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई करेगी।
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






