गोपेश्वर (चमोली)। पोखरी ब्लाॅक में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल सोमवार को कार्यक्रम में बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हालांकि सरकार का कोई गुणगान तो नहीं किया किंतु यह जरूर बोला कि सरकार कोई भी हो आम जनता को सरकारी योजनाओं को लाभ मिलना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक की मौजूदगी भर से पोखरी ब्लाॅक समेत विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी इस मसले पर चर्चा छिड़ गई। कांग्रेस हलकों में भी यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यक्रम में विधायक की मौजूदगी किसी के गले नहीं उतर पा रही है। हालांकि भाजपा शिविर में विधायक की मौजूदगी को लेकर सकारात्मक टिप्पणी सुनने को मिल रही है। सियासत के जानकार तो विधायक की मौजूदगी के निहितार्थ भी निकालने लगे हैं। कुछ लोग इसे भाजपा सरकार के प्रति साफ्ट कार्नर भी मान कर चल रहे हैं। अब देखना है कि यह चर्चा आगे किस तरह सियासी रंग देती है। इस पर स्वतंत्र टिप्पणीकारों की नजरें गढ़ गई हैं।
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला






