रूड़की के पिरान कलियर क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। धनौरी-जस्वावाला मार्ग पर हुए इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
धनौरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
हादसा सोमवार दोपहर का है। जानकारी के अनुसार धनौरी बाजार में जस्ववाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमें दहेज का सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में पास से गुजर रही एक बाइक आ गई।
हादसे में महिला की दर्दनाक मौत
हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाता। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Also Read
- नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश – Uttara Information
- बिजली विभाग ने मारा छापा, ग्रामीणों ने कर दिया घेराव, दी जान से मरने की धमकी
- भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार
- बदमाशों के हौसले बुलंद: कारोबारी की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध करने पर कर दी पति की धुनाई






