पुलिस की नशा तस्करी पर चोट: लाखों की स्मैक के साथ दो अरेस्ट, ये था प्लान

नैनीताल पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हल्द्वानी क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 91 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों पर चोट कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया की काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से 91 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 27 लाख रुपए बताई जा रही है।

Read More

बड़े सप्लायर की तलाश जारी

एसपी सिटी नोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों तस्कर देवलचौड़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी शक्ति फार्म में रहने वाले पिंचू नाम के युवक से स्मैक खरीदकर लाए थे। जिसे दोनों राज्य के अन्य हिस्सों में बेचने की तैयारी में थे। फिलहाल पुलिस स्मैक के बड़े सप्लायर पिंचू की तलाश में जुट गई है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *