मिशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले हरियाणा के युवकों को पौड़ी पुलिस ने सबक सिखाया है. पौड़ी एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने ये एक्शन लिया है.
सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन करना पड़ा भारी
पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और हुड़दग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. एसएसपी के निर्देशों पर लैंसडाउन के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात चेकिंग अभियान चलाए हुए थी.
पुलिस ने सिखाया सबक
पुलिस के अनुसार देर रात चेकिंग के दौरान गांधी चौक लैंसडाउन के पास पांच व्यक्ति खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन कर रहे थे. पूछताछ में पता चला कि पांचों युवक हरियाणा के निवासी थे, जो लैंसडाउन घूमने आए हुए थे. पुलिस ने पांचों व्यक्तियों को थाने ले जाकर मेडिकल कराया. जिसके बाद पुलिस ने पांचों के पुलिस एक्ट के तहत कड़ी चालनी कार्यवाही की है.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






