उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रविवार को मुजफ्फरनगर में स्थित रामपुर तिराहा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
रामपुर तिराहा पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ रामपुर तिराहे में उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचे. इस दौरान मंत्री भावुक हो गए. कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी और प्रदेश के विकास और सौहर्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसरा संकल्प लिया.
सदन में पहाड़ियों पर की थी टिप्पणी
बता दें विधानसभा में बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल ने पहाड़ियों पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद से ही मंत्री को प्रदेशभर में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच मंत्री के शहीद स्मारक पहुंचने के बाद वह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं.
Also Read
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन






