हाल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन दिगारी (33), पुत्र मनोहर सिंह दिगारी, निवासी ऐंचोली, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सचिन दिगारी मुखानी क्षेत्र में अकेले किराए पर रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी चंपावत जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। गुरुवार रात सचिन ने पत्नी से फोन पर अंतिम बार बातचीत की और फिर अपने कमरे में चले गए। रात करीब 12:15 बजे उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मकान मालिक ने उन्हें फंदे पर लटका पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसटीएच ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Also Read
- नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश – Uttara Information
- उत्तराखंड का लाल सिक्किम में शहीद: एवलांच की चपेट में आया जवान, परिजनों में पसरा मातम
- बिजली विभाग ने मारा छापा, ग्रामीणों ने कर दिया घेराव, दी जान से मरने की धमकी
- भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख-पुकार






