हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने डॉ. बलबीर सिंह साहित्य केंद्र, देहरादून में अपना प्रकाशन विभाग शुरू किया है। इस अवसर पर महाराज जोध सिंह, ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा भी मौजूद रहे।
ये है प्रकाशन विभाग का मुख्य उद्देश्य
इस प्रकाशन विभाग का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता, मानव मूल्यों और सिख समुदाय के इतिहास पर लेखन को बढ़ावा देना है। यह लेखकों को अपने काम को मुफ्त में प्रकाशित करने का मौका देगा, जिससे लोग अपने ज्ञान को साझा कर सकें और समुदाय में भागीदारी बढ़ सके।
Also Read
- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
- सुर संध्या सांस्कृतिक सम्मान समारोह : विवेक नौटियाल और अमित खरे की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- चारधाम यात्रा को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
- शिवांगी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न
- बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें
ज्ञान और प्रेम फैलाने में मदद करेगा नया प्रकाशन विभाग
चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि यह पहल सिख समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और समानता, न्याय और करुणा के मूल्यों को बढ़ावा देने में मदद करेगी। महाराज जोध सिंह ने ट्रस्ट की सेवाओं की प्रशंसा की और कहा कि यह नया प्रकाशन विभाग ज्ञान और प्रेम फैलाने में मदद करेगा।
ये है ट्रस्ट की महत्वपूर्ण गतिविधियां
- हेमकुंट साहिब की यात्रा का प्रबंधन
- उत्तराखंड में सात धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और खाने की व्यवस्था
- वंचित छात्रों के लिए बोर्डिंग स्कूल चलाना
- ऋषिकेश में लंगर सेवा प्रदान करना






