नए मंत्रियों को मिले निजी स्टाफ!, किस अफसर को किस मंत्री के साथ मिली तैनाती

Uttarakhand Cabinet Expansion: आज यानी 20 मार्च को उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार हो गया। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। इन 5 विधायकों में राम सिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और मदन कौशिक शामिल हैं। अब इसी बीच इन मंत्रियों को निजी स्टाफ (List of Personal Staff of the New Ministers) भी दिए जा चुके हैं। चलिए जानते है कि किस अफसर को किस मंत्री के साथ तैनाती मिली है?

मंत्रियों के निजी स्टाफ की लिस्ट (List of Personal Staff of the New Ministers)

शपथ लेते ही नए मंत्रियों को मिले निजी स्टाफ मिल (List of Personal Staff of the New Ministers) गए है। ऐसे में चलिए जानते है कि किस अफसर को किस मंत्री के साथ तैनाती मिली है?

Read More

list of Personal Staff

गोपाल नयाल होंगे मंत्री राम सिंह कैड़ा के निजी स्टाफ

कैबिनेट विस्तार में मंत्री बने भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा को वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव गोपाल नयाल निजी स्टाफ के तौर पर मिले हैं। अभी फिलहाल उनकी तैनाती सचिव वित्त डॉ वी षणमुगम के निजी स्टाफ में है। अब वो मंत्री राम सिंह कैड़ा के साथ होंगे।

मंत्री खजान दास से निजी स्टाफ हरीश कुमार

राजपुर विधानसभा सीट से विधायक खजान दास को वरिष्ठ निजी सचिव हरीश कुमार निजी स्टाफ के तौर पर मिले हैं। वो अभी तक अपर सचिव नियोजन विभाग वंदन के निजी स्टाफ के तौर पर थे।

मंत्री भरत चौधरी के निजी स्टाफ विजय पाल

कैबिनेट मंत्री बने रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी को वरिष्ठ निजी सचिव विजय पाल निजी स्टाफ के रूप में मिले है। अभी तक वो अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट के निजी स्टाफ के रूप में थे।

प्रदीप बत्रा के निजी स्टाफ राजकुमार पाठक

केबिनेट मंत्री बने रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को राजकुमार पाठक मिले है। अभी तक वो अपर सचिव उत्तराखंड शासन झरना कमठान के निजी स्टाफ थे।

मदन कौशिक के निजी स्टाफ अमित कुमार

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के लिए अमित कुमार निजी स्टाफ के रूप में काम करेंगे। अभी तक वो अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना के निजी स्टाफ थे।

जारी किया निजी स्टाफ का आदेश पत्र

अपर सचिव कवींद्र सिंह के निजी स्टाफ का आदेश पत्र जारी किया। जिसमें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने और नुपालन आख्या सचिवालय प्रशासन (केंद्रीय) अनुभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *