चुनावी बॉन्ड को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ केस दर्ज करने के बेंगलुरु कोर्ट के आदेश से जुड़े एक सवाल पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोगों को डरा-धमकाकर चुनावी बॉन्ड लिए गए। हमने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया था।
खरगे ने क्या कहा?
खरगे ने कहा- हमने इस मुद्दे को संसद में उठाया था कि उन्होनें ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर लोगों को डरा-धमकाकर चुनावी बॉन्ड लिए। अब इस मुद्दे को अदालत में ले जाया गया है। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।
Also Read
- घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
- राघव चड्ढा को बड़ा झटका!, AAP ने राज्यसभा में छीना उनका पद
- गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम, कुछ ही महीनों में तगड़ी बढ़ोतरी
- बिहार के सीएम Nitish Kumar ने दिया विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा, कौन बनेगा नया CM
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बेंगलुरु की एक अदालत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। जबरन वसूली के आरोप में बेंगलुरु में जनप्रतिनिधियों की विशेष कोर्ट ने एफआईआर को दर्ज करने का आदेश दिया है।
दरअसल, जनाधिकार संघर्स संगठन से जुड़े आदर्श अय्यर ने निर्मला सीतारमण और अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट ने एक शिकायत में यह आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड के जरिए जबरन वसूली की गई। इसी शिकायत के बाद कोर्ट ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया। अब बेंगलुरु की तिलक नगर पुलिस निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।






