चमोली के देवाल में स्थित लाटू देवता के कपाट सोमवार को खुल गए हैं. कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर सीएम धामी भी मंदिर में मौजूद रहे. सीएम धामी ने लाटू देवता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की.
पूजा-अर्चना के बाद खुले सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट
सीएम धामी ने कहा कि लाटू देवता के कपाट खुलना महज एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का महोत्सव है. सीएम ने कहा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है.
धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए संचालित हो रही योजनाएं : CM
सीएम धामी ने कहा आज प्रदेश के धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इन प्रयासों का ही परिणाम है कि आज चारधाम यात्रा सहित प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति देखी जा रही है.
Also Read
- चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा 271 पहुंचा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
- दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नेहा बोरा रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
- रेखा आर्या पर पति का पलटवार, ₹210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग; बोले- जल्द खोलूंगा पूरा कच्चा चिट्ठा
- जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में अभद्रता करने पर अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
- बड़ी कार्रवाई!, BJP नेता Sachin Munjal गिरफ्तार, इससे जुड़ा है मामला






