13 दिन की LPG का इंतजाम!, होर्मुज ऑफ स्ट्रेट से भारत आ रहे दो शिप

LPG Crisis के बीच देश के लिए एक गुड न्यूज है। जैसा की आप जानते है कि ईरान और अमेरिका के बीच जंग चल रही है। इसी की वजह से होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) बंद पड़ा है। इसी बीच अभ भारत के दो जहाजों शिवालिक और नंदादेवी को वहां से निकालने सफलता मिल गई है। दोनों ही जहाज एलपीजी गैस से लदे हुए है।

 

Read More

LPG Crisis: Strait of Hormuz से भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप

दरअसल भारतीय झंडे लगे शिवालिक और नंदा देवी को कथित तौर पर ईरान ने 14 मार्च को होर्मुज ऑफ स्ट्रेट से निकलने की पर्मिशन दे दी है। अब ये दोनों जहाज भारत में आ रहे हैं। शिवालिक भारत के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच रहा है। तो वहीं दूसरा नंदादेवी भारत के कांडला पोर्ट पर डॉक हो रहा है।

13 दिन की LPG का इंतजाम!

मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट, शिपिंग एंड वाटरवेज के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार की माने को दोनों शिप में कुल 92,700 मिट्रिक टन गैस है। जहां शिवालिक में 45 हजार मिट्रिक टन और नंदादेवी पर 47,700 मिट्रिक टन गैस लदी है। बता दें कि भारत में रोजाना करीब आठ हजार मिट्रिक टन की खपत होती है। जिसके लिहाज से देखा जाए तो ये गैस केवल 13 दिन के लिए काफी है।

22 जहाज अभी भी रुके हुए

इन दो जहाजों की गैस से कुछ खास नहीं होगा। राजेश कुमार के मुताबिक अब भी भारत के झंडे लगे कुल 22 जहाज फारस की खाड़ी में रुके हैं। ये फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से क्रॉस नहीं कर पाए हैं।

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *