राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर उनके प्रसशकों को बड़ा झटका लगने वाला है। आम आदमी पार्टी AAP ने राघव को उनके राज्यसभा (Rajya Sabha) के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी सांसद अशोक मित्तल को आप का उपनेता बनाएगी।
राघव चड्ढा को बड़ा झटका!, AAP ने राज्यसभा में छीना उनका ये पद
आपको बता दें कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से कहा कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर ना बोलने दिया जाए। यानी इसका मतलब है कि अब राघव के राज्यसभा में बोलने की टाइमिंग को भी कम किया जाएगा।
संसद में राघव के बोलने को लेकर भी रोक
खबरों की माने तो संसद में राघव के बोलने पर मिलने वाले समय में भी कटौती होगी। बताते चलें कि बीते कई दिनों से राघव चड्ढा संसद में काफी एक्टिव है। वो लोगों से जुड़े मुद्दों को काफी जोरो-शोरो से संसद में उठा रहे थे। इसमें डिलीवरी बॉयज की समस्या से लेकर एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय आदि मुद्दे शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके कार्य को लोग की सराहना मिल रही थी। इसी बीच उन पर ये एक्शन लिया गया है।
Also Read
- गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम, कुछ ही महीनों में तगड़ी बढ़ोतरी
- बिहार के सीएम Nitish Kumar ने दिया विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा, कौन बनेगा नया CM
- दो सगे भाईयो से शादी करने वाली हिमाचल की सुनीता हुई प्रेग्नेट, कहा, ‘हम तीन से चार हो गए.
- सरकार ने पेट्रोल-डीजल कर दिया सस्ता! जानें कितनी कम होगी कीमत?
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम कर सकते हैं बड़ा ऐलान!, पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से मीटिंग






